पालिका की बुलाई बैठक से गायब रहे अधिकांश होटल गाइड
नैनीताल नगर पालिका ने होटल गाइडों की बैठक बुलाई, जिसमें केवल 13 गाइड ही शामिल हुए। ईओ रोहिताश शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गाइडों को आईकार्ड के बिना काम नहीं करना चाहिए और पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने अवैध गाइडों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से बुलाई बैठक से मंगलवार को अधिकांश होटल गाइड नदारद रहे। इस पर पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने गाइडों को निर्देशित किया कि वे बिना आईकार्ड के काम न करें। पर्यटकों से भी अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने ऐसा कोई भी कार्य न करने की हिदायत दी, जिससे शहर की छवि को नुकसान पहुंचे। नगर पालिका नैनीताल में मंगलवार को शहर भर के होटल गाइडों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें पहचान पत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। वैसे तो शहर के हर गली-चौराहे पर दो-चार गाइड दिखाई दे जाते हैं, लेकिन बैठक में महज 13 होटल गाइड ही पहुंचे।
जबकि वर्तमान में पालिका में 82 होटल गाइड पंजीकृत हैं। ईओ रोहिताश शर्मा ने बैठक में काफी कम गाइड होने पर नाराजगी जताई। लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व सभी गाइडों का उचित सत्यापन करने, ड्रेस कोड निर्धारित करने, अवैध गाइडों पर कार्रवाई करने के निर्देश लाइसेंस अनुभाग को दिए। यहां युनूस, महबूब, मोहन सिंह, कौशल, जगदीश आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


