
नैनीताल में चेहल्लुम पर निकला ताजियों का जुलूस
नैनीताल में मुहर्रम कमेटी ने बुधवार को यादें हुसैन (चेहल्लुम) के दिन ताजियों का जुलूस निकाला। जुलूस रॉयल होटल से शुरू होकर रजा क्लब तक गया। इस दौरान हल्द्वानी से आए कलाकारों ने करतब दिखाए। जुलूस का...
नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम कमेटी की ओर से मल्लीताल में यादें हुसैन (चेहल्लुम ) के दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे ताजियों का जुलूस निकाला गया। जो कि फतेह निशान, ढोल-ताशों व अखाड़ा के साथ रॉयल होटल से शुरू होकर इंदिरा मार्केट बेकरी कंपाउंड से रजा क्लब पहुंचा। इस दौरान हल्द्वानी से आए अखाड़े वालों ने करतब दिखाए। देर शाम सूखाताल स्थित कर्बला में जुलूस संपन्न हुआ। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्श, उपाध्यक्ष तस्लीम बक्श, उपाध्यक्ष समीर अहमद मन्नू, समीर अली, मो. कासिम, मो. अजीम, शान अहमद, अब्दुल हसीन, शाहिद वारसी, मोईन अहमद, नियाज, मो़ नसीम, मो़ इस्लाम, मोईन अहमद, अब्दुल बासित, मोईन आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




