Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Market Gate Vandalized Traffic Control Efforts Disrupted
तल्लीताल बाजार का गेट अराजक तत्वों ने तोड़ा

तल्लीताल बाजार का गेट अराजक तत्वों ने तोड़ा

संक्षेप:

तल्लीताल बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकने को लगाए गेट को अराजक तत्वों ने तोड़ डाला।कुछ समय पहले बाजार में दोपहिया वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके थ

Aug 18, 2025 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल। तल्लीताल बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकने को लगाए गेट को अराजक तत्वों ने तोड़ डाला। कुछ समय पहले बाजार में दोपहिया वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके थे। इसे देखते हुए व्यापार मंडल ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों को प्रतिबंधित किया था। इसके लिए बाजार में गेट लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ अराजक तत्वों ने गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि इसकी सूचना लोनिवि को देने के साथ जल्द गेट दुरुस्त करने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें