होली के बाजार में स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की डिमांड
नैनीताल में होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंगों और पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारियों और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, नई तकनीक वाली पिचकारियां और हर्बल रंगों की बिक्री बढ़ रही है।

नैनीताल, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंगों और आकर्षक पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है। दुकानों पर हाईटेक पिचकारियों की भरमार है, जिनमें हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसे डिजाइन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार होली को खास बनाने के लिए नई-नई तकनीक वाली पिचकारियां बाजार में उतारी गई हैं। मिसाइल नुमा पिचकारी से रंगों की बौछार के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा सकेगा। वहीं, गुलाल उड़ाने के लिए मैजिक रेनबो मशीन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारे, कलर मैजिक आइटम, पार्टी पापड़, अबीर और जंगली जानवरों के मुखौटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार ओमप्रकाश सिंह का कहना है, कि इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं और हर्बल रंग, अबीर और गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारी पारस जोशी ने बताया कि बाजार में होली में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी आई है, जिसकी कीमत 2800 रुपये है। अन्य तरह की पिचकारियों की कीमत 100 रुपये से 2000 रुपये तक है। व्यापारी राहुल कुमार ने बताया कि होली को लेकर बाजार सज गए हैं। 200 रुपये किलो से 500 रुपये किलो तक हर्बल रंग उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


