Nainital News: चार्टन लॉज के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पर लगी रोक

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल के मल्लीताल में चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी उपचार कार्य शासन स्तर पर रोक दिया गया है। जुलाई में मशीनें आ गईं थीं, लेकिन एक व्यक्ति की भूमि संबंधी आपत्ति और मुआवजे की मांग के कारण काम रोकना पड़ा। इससे कई भवनों को नुकसान हुआ और 24 परिवार विस्थापित हुए।

Nainital News: चार्टन लॉज के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पर लगी रोक

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल के चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी उपचार कार्य फिलहाल शासन स्तर से होल्ड पर रखा गया है। जुलाई में मशीनें पहुंचने के बाद काम शुरू हुआ था, लेकिन एक व्यक्ति की ओर से भूमि संबंधी आपत्ति और मुआवजे की मांग के बाद इसे रोक दिया गया।सितंबर 2023 में यहां भूस्खलन से कई भवन क्षतिग्रस्त हुए थे, जिससे 24 परिवारों को विस्थापित करना पड़ा था। सुरक्षा के लिए यूएलएमएमसी ने 6.99 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की थी, जिसके तहत सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया था। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि शासन से कार्य रिलीव होने के बाद ही यह आगे बढ़ेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: चार्टन लॉज के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पर लगी रोक