Nainital News: 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल चैंपियन
Nainital News: नैनीताल में आयोजित 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का समापन गोवर्धन हॉल में हुआ। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें अंडर-15 और अंडर-18 में भी विजेताओं का सम्मान किया गया।
Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल की ओर से आयोजित 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को गोवर्धन हॉल में समापन हुआ। समापन पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।अंडर-9 बालिका वर्ग में एड्रिया पांडेय ने पहला और हियान मंदिरता ने दूसरा, अंडर-9 ओपन वर्ग में साक्षी विनायक, वैदिक कनवाल और मोहम्मद ईशान क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में रिभाया जोशी पहले, एंजल सौम्या दूसरे अंडर-11 ओपन वर्ग में सामान्य सिंह, कण्व टंडन ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान पाया। अंडर-13 बालिका वर्ग में आरोही अग्रवाल प्रथम, शिवांगी सिद्ध द्वितीय, ओपन वर्ग में कुशाग्र सिंह पहले, शिवांश बाबू सोनी दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालिका वर्ग में राशि अधिकारी पहले, हर्षिता दूसरे और ओपन वर्ग में अभिराज सिंह देला पहले, अरनब प्रकाश दूसरे जबकि अंडर-18 बालिका वर्ग में वर्षा नैनवाल प्रथम, वैष्णवी पांडेय द्वितीय रहीं। अंडर-18 ओपन वर्ग में निखिल सिंह पहले, ललित सिंह जनौटी दूसरे स्थान पर रहे। टीम चैंपियनशिप में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने खिताब जीता। बिरला विद्या मंदिर नैनीताल दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, मोहम्मद मतलूब, विश्वकेतु वैद्य संस्था अध्यक्ष ईश्वर तिवारी, अधिवक्ता डीके जोशी, मनोज बिष्ट आदि रहे।

