जिला अस्पताल में आज से सुबह 8 बजे शुरू होगी ओपीडी
Feb 28, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में गर्मी की शुरुआत के साथ ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब मरीजों को सोमवार से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखा जाएगा। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे था।

नैनीताल, संवाददाता। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बीडी पांडे जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब अस्पताल में डॉक्टर सोमवार से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। पूर्व में शीतकाल के चलते एक नवंबर 2025 से अस्पताल की ओपीडी का समय परिवर्तित किया गया था। उस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को देखा जा रहा था। अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए 1 मार्च से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



