
हाईकोर्ट बार संघ चुनाव के लिए 30 सदस्यीय कमेटी गठित
नैनीताल में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने 30 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। रविंद्र बिष्ट को निर्वाचन सलाहकार बनाया गया है। सभी सदस्यों से चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है। सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है।
नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने 30 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की है। जिसमें रविंद्र बिष्ट को कमेटी का निर्वाचन सलाहकार बनाया गया है। चुनाव के प्रबंधन और व्यवस्था के लिए अन्य अनुभवी अधिवक्ताओं को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर अधिकृत किया गया है। इन अधिकारियों में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं का संतुलित मिश्रण शामिल है, जिनमें प्रमुख रूप से कमलेश तिवारी, चंद्र मौली साह, मोहिन्दर बिष्ट, योगेश पांडे, भास्कर जोशी, मनोज मोहन, राजेश जोशी, गोपाल के वर्मा, वीरेंद्र कपरूवान, मेनका त्रिपाठी, पंकज कपिल, प्रभा नैथानी, शीतल सेलवाल, देविका तिवारी, वंदना सिंह, संगीता अधिकारी पाटनी, राजेश शर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, डीके बनकोटी, कार्तिकेय हरि गुप्ता, मनीष बिष्ट, सहायक चुनाव अधिकारी भूपेंद्र रावत, भूपेश कांडपाल, रवि जोशी, रजनी सुप्याल, राघव, अक्षित गुरुरानी, चित्रार्थ कांडपाल, विश्वकेतु वैद्य शामिल हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने सभी अधिकृत सदस्यों से आग्रह किया है कि वे बार एसोसिएशन के चुनाव को सफल बनाने को सहयोग प्रदान करें। इस गठन से यह सुनिश्चित हो गया है कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल में चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बार के सभी सदस्यों से 3 दिसंबर से पूर्व सदस्यता शुल्क व चेंबर शुल्क जमा करने को कहा है। चुनाव समिति ने विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा सहित अन्य अहर्ताएं भी निर्धारित कर दी हैं ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




