‘पौधरोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य’
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालनैनीताल के डीएसबी परिसर में ग्रीन मिशन के तहत एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सुजीत कुमार लवानिया ने पौधारोपण को जीवन का सकारात्मक कार्य बताया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए, जिसमें पदम, बांज, और देवदार शामिल थे।

नैनीताल। डीएसबी परिसर में मंगलवार को ग्रीन मिशन के तहत मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पंत विवि के प्रो. डॉ. सुजीत कुमार लवानिया ने पौधरोपण कर कहा कि ‘पौधारोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।’ प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य ने पदम, बांज, पांगर, देवदार, तेजपत्ता, हाइड्रेंजिया, येलो प्रजाति के पौधे उपलब्ध कराए। यहां प्रो. आशीष तिवारी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, गोपाल बिष्ट, लीला पंत रहीं।
ये भी पढ़ें:‘पौधरोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य’
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


