डोर-टू-डोर सिलेंडर पहुंचाने के दावे फेल

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर प्रशासन के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। भाजपा के हरीश राणा ने कहा कि समस्या का समाधान केवल आदेश जारी करने से नहीं होगा, क्षेत्रवार रोस्टर बनाना आवश्यक है। स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ रहा है।

डोर-टू-डोर सिलेंडर पहुंचाने के दावे फेल

नैनीताल। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। भाजपा मंडल महामंत्री नैनीताल हरीश राणा ने कहा कि केवल डोर-टू-डोर आपूर्ति के आदेश जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक क्षेत्रवार रोस्टर बनाकर समयबद्ध वितरण नहीं किया जाएगा, तब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि गैस समय पर न मिलने से स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ रहा है। जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द रोस्टर जारी कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।