फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों और शूटिंग टीम के बीच विवाद हुआ। लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय लोग शूटिंग से नहीं, बल्कि अभद्रता से आपत्ति रखते हैं।
नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में चल रही फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों और शूटिंग टीम के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शूटिंग टीम के सुरक्षा कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को तल्लीताल स्थित बिशप स्कूल के समीप झील किनारे शूटिंग चल रही थी। इस दौरान पहले से तय होली कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे और लोग मौके पर पहुंचे। शूटिंग टीम के कुछ सदस्यों ने कार्यक्रम करने से मना करते हुए शूटिंग होने की बात कही और लोगों से अनुमति दिखाने को कहा।
इस पर लोग भड़क गए और विवाद बढ़ गया। मौके पर कारोबारी भी पहुंच गए और स्थानीय लोगों से अभद्रता को लेकर शूटिंग टीम का विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख तल्लीताल पुलिस भी पहुंच गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने कहा कि लोगों को शूटिंग से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों की भीड़ बढ़ने पर शूटिंग टीम को अपना सामान वहां से हटाना पड़ा। तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि होली कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शूटिंग टीम ने अपना सामान हटा लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


