
नैनीताल में सुबह झमाझम बारिश, दिनभर छाया कोहरा
संक्षेप:
नैनीताल में रविवार को झमाझम बारिश के बाद पूरा दिन कोहरा छाया रहा। शाम को फिर से बारिश शुरू हुई, जिससे पदमपुरी-बबियाड़ मोटर मार्ग बाधित हो गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान...
Aug 10, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार सुबह झमाझम बारिश के बाद दिनभर कोहरा छाया रहा। शाम को फिर बादल घिर आए और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बीते 24 घंटों में शहर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पदमपुरी-बबियाड़ ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित रहा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




