Nainital News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को टेंडर 15 सितंबर तक कर लें : डीएम

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेंडर जारी करने और सामग्री एकत्रित करने की समय सीमा 15 सितंबर तय की है। लगातार वर्षा के कारण सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है।

Nainital News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को टेंडर 15 सितंबर तक कर लें : डीएम

Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने गड्ढा भरने को टेंडर जारी करने समेत सामग्री एकत्रित करने के लिए एजेंसियों को 15 सितंबर तक का समय दिया है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और आवागमन की दृष्टि से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन के निर्देश हैं कि वर्षा समाप्त होते ही अभियान चलाकर इन सड़कों को उनकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। ऐसे में लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं निर्देश दिए हैं, कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को आगणन (एस्टीमेट) तैयार कर लिया जाए।

टेंडर की कार्रवाई और सामग्री (गिट्टी, डामर आदि) एकत्रित करने का कार्य 15 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। टेंडरिंग, प्लांट, मशीनरी, मैनपावर की व्यवस्था, बजटीय प्रावधान वर्तमान बारिश के दौरान ही कर लें। डीएम ने कहा कि वर्षा समाप्त होते ही 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाए और 15 अक्तूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को टेंडर 15 सितंबर तक कर लें : डीएम