Nainital District Panchayat Elections Congress Protests Against Alleged Kidnapping and Government s Inaction कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नैनीताल में किया विरोध प्रदर्शन, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital District Panchayat Elections Congress Protests Against Alleged Kidnapping and Government s Inaction

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नैनीताल में किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्‍होंने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और आरोप लगाया कि चुनाव में सदस्यों का अपहरण किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिगड़ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 20 Aug 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नैनीताल में किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल, संवाददाता। जिला पंचायत चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद अब सड़कों पर उतर आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्लीताल डांट पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में सरकार ने सदस्यों का अपहरण करवाया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस का कहना है कि जब विधायकों ने यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया तो उन्हें भी अनसुना कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर भी सरकार के इशारों पर कार्रवाई करने का आरोप मढ़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अपहरण प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच, डीएम का स्थानांतरण और एसएसपी के निलंबन की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व दर्जाधारी रईस भाई, भावना भट्ट, बंटू आर्य, शार्दुल नेगी, संजय कुमार, हिमांशु पांडे, कैलाश अधिकारी, नितिन जाटव, धीरज बिष्ट, अंकित चंद्रा, पीके शर्मा, संजय कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।