Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital District Legal Services Authority Hosts Case-Free Village Award Ceremony
मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत रामगढ़ में समारोह

मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत रामगढ़ में समारोह

संक्षेप:

नैनीताल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रामगढ़ ब्लॉक सभागार में मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया। अपर जिला जज संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी साझा की गई और सात चयनित ग्रामों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Nov 30, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक सभागार में मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन तथा सिविल जज (सीडी)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल की देखरेख में किया गया। समारोह में अपर जिला जज संजीव कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामगढ़ की छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल ने प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी ने लीगल एड, फ्रंट ऑफिस व अन्य सेवाओं के बारे में बताया। एसएचओ भवाली ने मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित जानकारी साझा की, जबकि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों पर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी आम जनता को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ ब्लॉक के मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत चयनित सात ग्रामों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन सिविल जज (सीनियर डिविजन) हर्ष यादव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे।