जिले में शुरू हुआ प्रशासन का ‘प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट’ पोर्टल
नैनीताल जिले में विकास कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाने के लिए 'नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल' की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल योजनाओं की रियल-टाइम ट्रैकिंग, बजट आवंटन और व्यय की निगरानी करने में मदद करेगा। इससे प्रशासन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विकास कार्यों की पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने को लेकर ‘नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल’ शुरू किया गया है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तैयार इस पोर्टल का उद्देश्य जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की योजना निर्माण, बजट आवंटन, व्यय की निगरानी एवं प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।इस पोर्टल के माध्यम से विभागवार योजनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड, बजट की उपलब्धता, व्यय की स्थिति एवं कार्यों की प्रगति को एक ही स्थान पर आसानी से देखा और विश्लेषित किया जा सकेगा।
साथ ही यह पोर्टल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगा। डीएम ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की मॉनिटरिंग में तेजी आएगी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल भविष्य में अन्य जनपदों के लिए भी एक मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है, जो उत्तराखंड को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


