शेर का डांडा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर रोक लगे

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के शेर का डांडा वार्ड में अवैध पार्किंग के खिलाफ वार्ड सभासद अंकित चंद्रा ने कुमाऊं आयुक्त को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन से अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की गई है।

शेर का डांडा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर रोक लगे

नैनीताल। शेर का डांडा वार्ड नंबर-2 में रिक्शा स्टैंड से डॉ. गंगोला के आवास तक हो रही अवैध पार्किंग के संबंध में वार्ड के सभासद अंकित चंद्रा ने कुमाऊं आयुक्त से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। कहा कि उक्त मार्ग पर लंबे समय से अवैध रूप से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। क्षेत्र में स्थित स्कूलों की ओर से भी समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल और होम स्टे संचालक पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग करा रहे हैं और इसके ऐवज में शुल्क भी वसूला जा रहा है।

शाम के समय माल रोड बंद होने के बाद तल्लीताल जाने वाले दोपहिया वाहनों का दबाव इसी मार्ग पर बढ़ जाता है, जिसके चलते कई बार घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए प्रशासन से अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।