छावनी की सीईओ ने राज्यपाल से भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा की
नैनीताल छावनी परिषद की सीईओ तानु जाट ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, पार्कों के रखरखाव और ई-गवर्नेंस पर विचार किया गया। राज्यपाल ने विकास प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तानु जाट (आईडीईएस) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छावनी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। छावनी क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा की गई।विशेष रूप से आधारभूत ढांचे के विकास, स्वच्छता प्रबंधन, पार्कों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था में सुधार तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा राजस्व वृद्धि, छावनी क्षेत्र की दुकानों से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा ई-गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सेवाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे।
राज्यपाल ने छावनी परिषद की ओर से जनहित में किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों की सराहना की तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। छावनी परिषद ने राज्यपाल को क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं भविष्य की विकासात्मक प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


