Nainital News: नैनीताल में हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाईकोर्ट परिसर में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने ध्वजरोहण किया। कलेक्ट्रेट में मंत्री खजान दास ने राष्ट्र ध्वज फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

नैनीताल में हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास
नैनीताल में हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास

Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाईकोर्ट परिसर में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने ध्वजरोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास ने राष्ट्र ध्वज फहराया और सलामी ली।

कोर्ट परिसर में उत्सव

हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने झंडा फहराया। यहां न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, केपी उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार जोशी, विनोद तिवारी, केके तिवारी, कुर्बान अली, विरेंद्र सिंह रावत, आईडी पालीवाल, जयवर्धन कांडपाल, शैलेंद्र नौटियाल, प्रेम कौशल, हरिमोहन भाटिया, दिनेश चौहान, रंजन घिल्डियाल, भानू प्रताप सिंह मेर, मुकेश सिंह रावत, गौरव पंवार, ज्ञानमति कुशवाहा, रजनी सुप्याल, आनंद कुमार पांडे, पंकज सेमवाल, रवि कांडपाल, विकास उनियाल, त्रिलोक चंद्र आदि रहे। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलीक, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र रहे। कमिश्नरी परिसर में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने ध्वजारोहण किया।

भवाली और बेतालघाट में गतिविधियाँ

बेतालघाट और भवाली में जगह-जगह रही धूम

गरमपानी/भवाली। बेतालघाट ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख अंकित साह ने झंडा फहराया। राइंका खैरना, सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी, स्कॉलर्स होम भुजान और आयुष्मान कॉन्वेंट खैरना समेत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भवाली में स्वतंत्रता देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक हिमानी पांडे ने झंडा फहराया। डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल ने ध्वजारोहण किया। खष्टी बिष्ट, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य, अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, सभासद संजय जोशी रहे। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने झंडा फहराया।

भवाली पालिका में पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या व ईओ सुधीर कुमार ने झंडा फहराया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस स्वतंत्रता दिवस पर किसने झंडा फहराया?
नैनीताल में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने झंडा फहराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: नैनीताल में हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास