Nainital News: नैनीताल बैंक ने बच्चों और अभिभावकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान, नैनीताल
Nainital News: नैनीताल बैंक ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों, अभिभावकों और अन्य लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने और साइबर अपराध की शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शारदा संघ की बाल चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 1,000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

Nainital News: नैनीताल। नैनीताल बैंक की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों, अभिभावकों और लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और धोखाधड़ी से बचाव के तरीके सिखाए। साथ ही गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करने और 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ और शारदा संघ की 56वीं बाल चित्रकला प्रतियोगिता में 1,000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बैंक के एमडी एवं सीईओ सुशील कुमार लाल, सीओओ अनिल कुमार, सीएफओ सुमंता चक्रवर्ती, सीआरओ मोहसिन इस्लाम, एवीपी सनी मेहरा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मौजूद रहीं।

