नैनीताल में पर्यटक तो कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mar 08, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल और कैंची धाम में रविवार को छुट्टी मनाने के लिए भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए करीब 16 हजार से अधिक मंदिर पहुंचे। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जबकि पुलिस यातायात सुचारू करने में जुटी रही। नैनीताल में भी कई क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रही।

नैनीताल में पर्यटक तो कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल/भवाली। वीकेंड पर रविवार की छुट्टी मनाने के लिए नैनीताल और कैंची धाम में सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ जुटी। नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों ने खूब चहल कदमी की। इस दौरान भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे में कई जगहों पर जाम की भी स्थिति बनी। यही हाल नैनीताल का भी रहा। रविवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए करीब 16 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हालांकि पुलिस की टीम यातायात सुचारू बनाने में जुटी रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण देर शाम तक सड़क पर दबाव बना रहा।

नैनीताल में भी मालरोड, बारापत्थर रोड और हिमालय दर्शन आदि में क्षेत्रों की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।