Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Administration Cracks Down on Traffic Violations 26 Bikes Challaned and 6 Seized

नियमों के उल्लंघन पर 26 का चालान, छह वाहन सीज
संक्षेप: नैनीताल में प्रशासन की टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 26 बाइकों का चालान किया और 6 बाइकें सीज की। एडीएम विवेक राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शहर में प्रतिबंधित वाहनों का संचालन हो रहा...
Wed, 30 July 2025 06:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल। प्रशासन की टीम ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 26 बाइकों का चालान व छह बाइकें सीज की। एडीएम नैनीताल विवेक राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में जिन वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित है, उनका भी संचालन किया जा रहा है। इसे लेकर शहर में अभियान चलाया गया। जिसमें आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह, एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक व पुलिस मौजूद रही। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




