ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनैनीताल में 27 दिसंबर दस साल में सबसे गरम रहा, जानिए- कितना था तापमान

नैनीताल में 27 दिसंबर दस साल में सबसे गरम रहा, जानिए- कितना था तापमान

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार का अधिकतम तापमान दस साल के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2007 में इसी तारीख को अधिकतम 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिला मौसम विज्ञान...

नैनीताल में 27 दिसंबर दस साल में सबसे गरम रहा, जानिए- कितना था तापमान
नैनीताल, नवीन पालीवालThu, 28 Dec 2017 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार का अधिकतम तापमान दस साल के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2007 में इसी तारीख को अधिकतम 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिला मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 27 दिसंबर को नैनीताल में सर्वाधिक तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारे में लगातार बढ़ोतरी के चलते दिसंबर में होने वाली ठिठुरन भी ज्यादा असरदार नहीं है। बीते सालों में नैनीताल में दिसंबर के दौरान हिमकण तथा ओलावृष्टि के साथ ही हिमपात होना आम बात थी, लेकिन इस साल दिसंबर समाप्ति की ओर है और तामपान में गिरावट के स्थान पर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इससे पूर्व 25 दिसंबर 2016 को क्रिसमस पर्व के दौरान बर्फ के फाहे गिरे थे। 

राष्ट्रपति के संबोधन के बीच बांटा गया खाना तो बीच में ही रोक दिया भाषण

इस साल दिसंबर में बारिश नहीं
नैनीताल में बीते पांच सालों में पहली बार दिसंबर में बादल ही नहीं बरसे। हालांकि महीने का अंतिम सप्ताह होने के कारण बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए फिलहाल बारिश की संभावनाएं नही बनीं हैं। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में दिसंबर 2013 में 105 एमएम, 2014 में 121.5 एमएम, 2015 में दो एमएम, 2016 में एक एमएम और 2017 में अब तक बारिश नहीं हुई है। 

शादी के बाद युवराज ने अनुष्का को दिया नया नाम, फैन्स बोले- भाभी को...

दिसंबर के आखिरी तक नहीं जले अलाव
नैनीताल में नगर पालिका परिषद की ओर से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंड के चलते अलाव जलाए जाते थे, लेकिन इस साल अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के अनुसार शीत लहर चलने पर ही राज्य सरकार के सहयोग से शहर और आसपास के स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं। इस वर्ष मौसम सामान्य होने पर अभी अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। 

-तापमान में बढ़ोतरी से ठंड में भी गिरावट हुई है। मौसम का मिजाज बदलने पर नये वर्ष में हिमपात की संभावनाएं बनी हुई हैं। दरअसल हिमपात के लिए मौसम में लगातार नमी होना जरूरी है। - डॉ. नरेंद्र सिंह, मौसम वैज्ञानिक, ऐरीज

वर्ष 2003 से अब तक 27 दिसंबर को तापमान की स्थिति
वर्ष            अधिकतम           न्यूनतम
2007            17.05           07.05
2008            15.00           05.05
2009            15.05           06.00
2010            16.05           04.05
2011            17.00           06.00
2012            15.05           03.05
2013            15.05           05.00
2014            12.05           04.00
2015            13.00           05.00
2016            16.00           01.05
2017            18.00           08.00
नोट- तापमान अधिकत और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें