ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनगर के व्यवसाईयों से अब पालिका व्यावसायिक टैक्स लेगी

नगर के व्यवसाईयों से अब पालिका व्यावसायिक टैक्स लेगी

वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैले कोविड-19 का असर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ...

वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैले कोविड-19 का असर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ...
1/ 2वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैले कोविड-19 का असर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ...
वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैले कोविड-19 का असर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ...
2/ 2वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैले कोविड-19 का असर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 18 May 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

वैश्विक महामारी कोविड-19 का असर नगर पालिका पर भी पड़ा है। कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन के लिए परेशान पालिका को लेक ब्रिज, पार्किंग ठप होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए पालिका ने अब नगर के व्यवसाइयों से व्यावसायिक टैक्स वसूलने की पहल की है। वार्षिक रूप से इसकी वसूली की जाएगी। टैक्स के लिए स्लैब बनाने, आपत्तियों पर सुनवाई के बाद गजट नोटिफिकेशन होने पर ही अग्रिम कवायद होगी। इस प्रक्रिया के तहत उक्त टैक्स 2021-2022 से लागू होगा। नगर पालिका सभागार में सोमवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई। पालिका अधिकारियों की ओर से पक्ष रखा गया कि प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं में नगर के व्यवसाइयों से व्यावसायिक टैक्स लेने की व्यवस्था है। जिसके क्रम में सभी उक्त टैक्स ले रहे हैं। कई पालिकाओं ने इसे रिवाइज भी कर दिया है। इसमें नगर में व्यवसाय करने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े दुकानदारों को टैक्स की परिधि में रखा जाएगा। जिसके बाद सभी होटल, दुकानदार, आढतियों समेत अन्य व्यवसाइयों से उक्त टैक्स की वसूली की जाएगी। सदन में यह प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किय गया। बताया जाता है कि इसमें अनुमानत: 1000 से 25 हजार रुपये वार्षिक टैक्स के स्लैब बनाए जाएंगे। बैठक में दैनिक वेतन में कार्यरत कर्मचारियों का कार्यकाल भी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें