Nainital News: बहुउद्देशीय शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला विभागीय योजनाओं का लाभ

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: भीमताल में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में 510 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, और महिला कल्याण हेतु किट वितरण किया गया। किसानों को कृषि टूलकिट की जानकारी दी गई और फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़ की मांग उठाई गई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुआवजे के निर्देश दिए।

बहुउद्देशीय शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला विभागीय योजनाओं का लाभ

Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक में बुधवार को बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर लगाया गया। जिसमें 510 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 148 शिकायतों में से 107 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। आयुर्वेद विभाग ने 80 और होम्योपैथी विभाग ने 44 लाभार्थियों को औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 8 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कृषि विभाग ने किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि टूलकिट उपलब्ध कराने की जानकारी दी और 11 किसानों का चयन किया। विभाग ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिविर में किसानों ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ और सोलर फेंसिंग की मांग उठाई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में प्रथम चरण में पांच गांवों का चयन कर तारबाड़, सोलर फेंसिंग और सोलर लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को योजनाओं से जोड़ने, बकरी पालन और गोट वैली की अवधारणा को बढ़ावा देने तथा हरेला पर्व से पूरे मानसून तक किसानों को पौध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से ई-केवाईसी, भू-अभिलेखों का पोर्टल पर अंकन और बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील की।

स्थानीय अधिकारी और मंत्री के निर्देश

यहां क्षेत्र प्रमुख भावना आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ, कनिष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, संजय नयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

::::::::

ओलावृष्टि से फसल क्षति

फसल क्षति का संयुक्त सर्वे करें : कैड़ा

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का संयुक्त सर्वे कर पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को भीमताल क्षेत्र में छात्रवृत्ति पंजीकरण शिविर लगाने व खाद्य विभाग को लेटीबूंगा, पोखरी, सुनकिया और खुड़ गांवों में राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान को शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिविर में च्यूरीगाड़ जूनियर हाई स्कूल के एक शिक्षक के स्थानांतरण का मामला भी उठा। मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बनाए रखने को संबंधित शिक्षक की पुनः तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भेजे गए 32 सड़क प्रस्तावों में से 17 को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।

बरसात समाप्त होते ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बालिका विद्यालय लेटीबूंगा की छात्राओं की सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान अथवा होमगार्ड की तैनाती की मांग पर भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धारी ब्लॉक में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर कब लगाया गया?
धारी ब्लॉक में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर बुधवार को लगाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।