ऑल सेंट्स में नन्हे हाथों ने मां को दिया प्यार

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज में मातृ दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। माताओं का सम्मान करते हुए कविताएँ और गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने शुभकामना कार्ड भेंट किए और विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ऑल सेंट्स में नन्हे हाथों ने मां को दिया प्यार

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज के नवनिर्मित प्री-प्राइमरी विंग में रविवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। शुरुआत बच्चों की माताओं के सम्मान में हिंदी और अंग्रेजी कविताओं और गीतों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों ने शुभकामना कार्ड माताओं को भेंट किए। वहीं म्यूजिकल चेयर, बैलेंसिंग गेम्स समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके संस्कार बच्चों के जीवन की नींव होते हैं। अंत में पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और मदर अर्थ को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsNainital Newsऑल सेंट्स में नन्हे हाथों ने मां को दिया प्यार