एकॉर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालनैनीताल के एकॉर्न स्कूल में मदर्स डे उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नृत्य और कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य आशा आर्या ने मातृत्व के महत्व को बताया। हिना और निकिता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नैनीताल। एकॉर्न स्कूल में मदर्स डे उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर नृत्य एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य आशा आर्या ने कहा कि मां वह शब्द है, जिसमें पूरी सृष्टि समाई हुई है। उन्होंने बच्चों को मातृ सम्मान और संस्कारों का महत्व भी बताया। यहां हिना, निकिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:नंद किशोर बाल विद्यालय में मदर्स डे मनाया
ये भी पढ़ें:नंदा कॉवेंट स्कूल में मनाया मातृ दिवस


