ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीताललोक अदालत में 500 से अधिक वादों का निस्तारण

लोक अदालत में 500 से अधिक वादों का निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कुमकुम रानी के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय समेत रामनगर-हल्द्वानी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। जिला...

लोक अदालत में 500 से अधिक वादों का निस्तारण
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 17 Mar 2018 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कुमकुम रानी के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय समेत रामनगर-हल्द्वानी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज की न्यायालय से मोटर दुर्घटना के 1 वाद का निस्तारण कर 4.95 लाख रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। इसके अलावा 29 फौंजदारी वादों का निस्तारण किया। प्रथम अपर जिला जज हल्द्वानी नितिन शर्मा की न्यायालय से पांच वादों का निस्तारण कर 1.73 लाख रुपया प्रतिकर दिलाया गया। सीजेएम नंदन सिंह राणा की न्यायालय से 74 वादों का निस्तारण कर 2.40 लाख, अपर सिविल जज ज्यूडिशियल साहिस्ता बानो की न्यायालय से 50 वाद से 65.40 हजार अर्थदंड, अपर सिविल जज ज्यूडिशियल श्वेता राणा चौहान की न्यायालय ने 90 वाद से 79.50 हजार अर्थदंड, अपर सिविल जज ज्यूडिशियल अनामिका की न्यायलय से 59 वाद से 51.10 हजार अर्थदंड तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्या की न्यायालय से 91 वादों का निस्तारण कर 26.50 हजार का अर्थदंड वसूला गया। लोक अदालत में एसीजेएम संगीता आर्या, सिविल जज संदीप कुमार, अपर सिविल जज सुमन, न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट बीनू गुल्यानी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, सिविल जज सीडि गीता चौहान, सिविल जज ज्यूडिशियल छवि बंसल की न्यायालय से भी दर्जनों वादों का निस्तारण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें