हाईवे किनारे बंद पड़ी नालियों को बरसात से पहले खोलने की मांग

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

गरमपानी, संवाददाता। खैरना और गरमपानी बाजार क्षेत्र में लाखों रुपए के बजट से बनाई गई बरसाती नाली बंद पड़ी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प

हाईवे किनारे बंद पड़ी नालियों को बरसात से पहले खोलने की मांग

गरमपानी, संवाददाता। खैरना और गरमपानी बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये के बजट से बनाई गई बरसाती नाली बंद पड़ी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने इस संबंध में शुक्रवार को डीएम नैनीताल को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मानसून से पहले बंद नाली की सफाई करवाने और उसके ऊपर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की है। कहा कि बाजार में आने वाले स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में एनएच ने कुछ साल पहले लाखों रुपये के बजट से बरसाती नाली का निर्माण करवाया, लेकिन विभागीय अनदेखी से वर्तमान में जगह-जगह नाली बदहाल हालत में पहुंच गई है।

क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है कई जगह नाली के बंद होने से बारिश का बहता गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों, दुकानों में तक घुसने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद अब तक नाली की सफाई नहीं कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।