मोहित बने यूथ कांग्रेस बेतालघाट के अध्यक्ष
बेतालघाट में मोहित पंत के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी की लहर है। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। मोहित पंत इससे पहले छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं, और उनके निर्वाचन से युवाओं में उत्साह है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बेतालघाट। बेतालघाट यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मोहित पंत के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेतालघाट निवासी मोहित पंत इससे पूर्व बेतालघाट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके इस निर्वाचन पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, गरमपानी ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


