ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालमोतीनगर हाथीखाल में बनेगा 200 बेड का अस्पताल, विधायक दुम्का ने किया भूमिपूजन

मोतीनगर हाथीखाल में बनेगा 200 बेड का अस्पताल, विधायक दुम्का ने किया भूमिपूजन

मोतीनगर हाथीखाल में प्रस्तावित 200 बेड अस्पताल का विधायक नवीन दुम्का ने भूमिपूजन किया। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा बनाए जा रहे, अस्पताल के...

मोतीनगर हाथीखाल में बनेगा 200 बेड का अस्पताल, विधायक दुम्का ने किया भूमिपूजन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 18 Oct 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

लालकुआं। मोतीनगर हाथीखाल में प्रस्तावित 200 बेड अस्पताल का विधायक नवीन दुम्का ने भूमिपूजन किया। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा बनाए जा रहे, अस्पताल के भवन की लागत लगभग 72 करोड 89 लाख है, जिसे करीब 2.63 हेक्टेयर में में बनाया जाएगा।

मोतीनगर में सोमवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत बनाए जा रहे 200 बेड़ के अस्पताल का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नींव रखी गई। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखना आवश्यक है, लिहाजा लालकुआं विधानसभा और आसपास के इलाकों के लिए मोतीनगर में बन रहा यह अस्पताल बेहद उपयोगी साबित होगा। यहां ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, पार्षद मनोज मठपाल, दिनेश सिंह, इंदर सिंह बिष्ट, प्रकाश गजरौला, दिनेश खुल्बे, ललित आर्या, हरीश भट्ट, उमेश शर्मा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान निशा भट्ट आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें