विधायक ने युवती और परिजनों से की मुलाकात
Feb 17, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
गरमपानी में खैरना क्षेत्र में कई महीनों से लापता युवती को मंगलवार को विधायक सरिता आर्य ने उसके परिवार से मिलने के बाद सहायता का आश्वासन दिया। युवती ने विधायक को बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

गरमपानी। खैरना क्षेत्र में कई महीनों से लापता युवती की बरामदगी के बाद मंगलवार को विधायक सरिता आर्य ने युवती और उसके परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए, कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी हैं। विधायक ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें जानकारी दी है कि आरोपी युवक द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विधायक ने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


