मल्लीताल से लापता किशोरी की लोकेशन पंजाब में मिली
नैनीताल। बीती 18 अगस्त से लापता मल्लीताल क्षेत्र की 12वीं कक्षा की छात्रा की लोकेशन पंजाब में ट्रेस की गई है। जानकारी के अनुसार किशोरी 18 अगस्त को घर

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से बीती 18 अगस्त को लापता हुई 12वीं कक्षा की छात्रा की लोकेशन पंजाब में ट्रेस की गई है। जानकारी के अनुसार किशोरी 18 अगस्त को घर से बाजार में प्रैक्टिकल का सामान खरीदने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने कोतवाली मल्लीताल में गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर किशोरी की लोकेशन पंजाब में पाई गई है। पुलिस टीम को पंजाब रवाना कर दिया गया है।
परिजन बेटी की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




