ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनैनीताल में कई दिनों बाद खिली धूप

नैनीताल में कई दिनों बाद खिली धूप

नगर में रविवार को सुबह बूंदाबादी के बाद मौसम खुलने से धूप खिल आई। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को धूप के दर्शन...

नैनीताल में कई दिनों बाद खिली धूप
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 12 Jul 2020 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में रविवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम खुलने से धूप खिल आई। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को धूप के दर्शन हुए। इस बीच दिनभर शहर में चटख धूप रही। दोपहर बाद उमस भी महसूस की गई। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार रविवार को नगर में अधिकतम तापमान 21 जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रजत पांडे ने बताया कि नैनीझी का जलस्तर 8 फीट 5 इंच पहुंच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें