ठंडी सड़क क्षेत्र में खाई में गिरकर अधेड़ घायल

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के ठंडी सड़क क्षेत्र में एक 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुरुवार शाम खाई में गिर गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर सिर की चोटें आई हैं।

ठंडी सड़क क्षेत्र में खाई में गिरकर अधेड़ घायल

नैनीताल। तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति खाई में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पूछताछ के दौरान घायल की पहचान खुर्पाताल निवासी 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. साहिल कुमार ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।