लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज नैनीताल में

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 29 अप्रैल को एटीआई में वन पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेंगे। शाम को नयना देवी मंदिर में दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे 30 अप्रैल को श्री कैंची धाम दर्शन करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज नैनीताल में

नैनीताल। अपने नैनीताल जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज 29 अप्रैल (बुधवार) को दोपहर 12.30 बजे से एटीआई नैनीताल में वन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे से पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करेंगे। जबकि शाम छह बजे नयना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट नैनीताल में करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष कल 30 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 10.00 बजे श्री कैंची धाम दर्शन कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। वहीं, एक मई को वे सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।