रातीघाट में शराब की दुकान खुलते ही फूटा महिलाओं का गुस्सा

Apr 06, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

रातीरघाट क्षेत्र में सोमवार को महिलाओं ने शराब की दुकान खुलने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी हैं यदि दुकान बंद नहीं हुई। आंदोलन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

रातीघाट में शराब की दुकान खुलते ही फूटा महिलाओं का गुस्सा

गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट क्षेत्र में सोमवार को शराब की दुकान खुलते ही स्थानीय महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान के बाहर एकत्रित हो गईं और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र का माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे, जो नारे लगाते हुए आंदोलन में भाग लेते दिखाई दिए।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और इसका सीधा असर परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से इसका विरोध कर रही हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आंदोलन के दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके आंदोलन को मजबूती दी। इस बीच आक्रोशित महिलाओं ने दुकान का शटर बंद कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान को शीघ्र बंद नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपने बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी और इस मुद्दे को बड़े स्तर तक ले जाएंगी। महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि यह सिर्फ एक दुकान का मुद्दा नहीं है, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों, परिवारों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान घूना जया किशोर, ग्राम प्रधान कफुल्टा चंद्रा देवी, बीना देवी रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।