बच्चों और शिक्षकों को दी वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी

Feb 24, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

मुक्तेश्वर के धारी क्षेत्र में घरों के पास गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को नैनीताल वन प्रभाग ने बच्चों और शिक्षकों को वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी दी। छात्रों को वन्यजीवों पर आधारित क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।

बच्चों और शिक्षकों को दी वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी

मुक्तेश्वर। धारी क्षेत्र में घरों के पास गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को नैनीताल वन प्रभाग के उत्तरी गौला रेंज के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए संवेदनशील धारी क्षेत्र दीनी तल्ली के हाटमुंगेरो प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं व शिक्षकों को वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी दी गई। छात्रों को वन्यजीवों के विषय में आधारित क्विज के माध्यम से जानकारी दी गई। सही उत्तर देने वाले बच्चों को नववर्ष के कैलेंडर वितरित कर प्रोत्साहित भी किया। बच्चों को अकेले विद्यालय न आने, घरों के आसपास की झाड़ियों को साफ करने, खाद्य वस्तुओं को खुले में न फेंकने, माता पिता को अकेले जंगल जाने से मना करने को कहा गया।

साथ ही उन्हें वनाग्नि से बचाव व वनाग्निकाल में वन विभाग की सहायता करने व वनों में आग लगाने वालों की सूचना वन विभाग को देने की अपील भी की गई। इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट, अनुभाग अधिकारी पूरन चंद्र मेलकानी, मनोज कैड़ा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।