महिलाओं को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भवाली में नगर पालिका सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यशाला में सिविल जज पारुल थपलियाल ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।

महिलाओं को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

भवाली। नगर पालिका सभागार में विधिक जागरूकता कार्यशाला में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया।उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है| सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार, रितु, इंद्र कपिल, मनोज तिवारी, गणेश भट्ट, धनी दुमका, प्रभा भाकुनी, रचना आर्या, ममता, सुमन आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।