Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsKumaun University VC Prof Rawat Receives Fellow of National Academy Honor for Parkinson s Research
कुविवि के कुलपति प्रो. रावत को ‘फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी सम्मान

कुविवि के कुलपति प्रो. रावत को ‘फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी सम्मान

संक्षेप:

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने 'फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी' सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान रसायन विज्ञान में पार्किंसन रोग पर उनके शोध के लिए मिला...

Sep 10, 2025 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने प्रतिष्ठित 'फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी' (एफएनए) सम्मान से नवाजा है। यह विज्ञान और अनुसंधान में देश की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है। प्रो. रावत को रसायन विज्ञान में योगदान, विशेष रूप से पार्किंसन रोग पर शोध के लिए यह सम्मान मिला है। उनकी प्रमुख परियोजना ह्यूमन ट्रायल चरण में है, जो गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाती है। उत्तराखंड को रसायन विज्ञान में यह सम्मान 46 वर्षों बाद मिला है, इससे पहले 1979 में प्रो. डीएस भकुनी को यह सम्मान मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रो. रावत ने कहा कि यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है और वे युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान और समाज की बेहतरी के लिए प्रेरित करना चाहते हैं । प्रो. रावत की प्रमुख अकादमिक उपलब्धियां - 175 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित - 7600 से अधिक सिटेशन - 22 पेटेंट्स - वैश्विक वैज्ञानिक सम्मेलनों में उल्लेखनीय प्रस्तुतियां - पार्किंसन रोग उपचार के लिए विकसित अणु फेज-II क्लिनिकल ट्रायल में मंजूरी। यह भारतीय अकादमिक जगत से स्वीकृत पहला अणु है। - हाल ही में उनके शोध समूह ने 1907 में रिपोर्ट किए गए एक अणु की वैकल्पिक संरचना उजागर की, जिससे नई रासायनिक प्रतिक्रियाशीलता के रास्ते खुले हैं। फोटो