Nainital News: विचारधारा कोई भी हो, राष्ट्र के लिए विचार एक होना जरूरी : कोश्यारी

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कोश्यारी ने विकसित भारत का सपना और विज्ञान-आध्यात्मिकता के संयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम में तिब्बती समाज ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

Nainital News: विचारधारा कोई भी हो, राष्ट्र के लिए विचार एक होना जरूरी : कोश्यारी

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता l कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि का भाषण

मुख्य अतिथि कोश्यारी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना हर भारतीय का है। उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म को जोड़कर आगे बढ़ने पर जोर दिया। कहा, विचारधारा कोई भी हो, राष्ट्र के लिए विचार एक होना चाहिए। पीएम मोदी के अनुसार अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पलायन पर उन्होंने कहा कि वे इसके विरोधी नहीं हैं, क्योंकि विदेशों में बसे भारतीय युवाओं ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एआई के दौर में भारतीय सभ्यता को आधार बनाकर संस्कृति को श्रेष्ठ बनाने की बात कही। वहीं, राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की।

सम्मान समारोह के अन्य विवरण

पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने पूर्व सीएम कोश्यारी को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पद्मश्री अनूप साह ने छात्रों को प्राथमिक उपचार और रस्से का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुमाऊं विवि की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। शहर की विभिन्न संस्थाओं ने भी कोश्यारी को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 80 फीसदी छात्राएं और 20 फीसदी छात्र शामिल रहे। साथ ही तिब्बती समाज ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। समुदाय ने भारत की ओर से दी गई शरण के लिए आभार जताया और कहा कि तिब्बत के स्वतंत्र होने पर वे भारतीयों का अपने देश में सम्मान करेंगे। अलंकार महतोलिया और डॉ. रवि जोशी ने एकल शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। यहां परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, दिव्या यू जोशी, दर्जाधारी दिनेश आर्या, शांति मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. महेंद्र सिंह राणा आदि रहे।

फोटो

सामान्य प्रश्न

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कब और कहां सम्मान समारोह आयोजित किया?
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने रविवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।