कुमाऊं विवि में शोध उपकरणों और प्रोजेक्ट्स पर पांच करोड़ खर्च होंगे
अच्छी खबर - उत्कृष्ट शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल - 50 से अधिक शिक्षकों के शोध प्रस्तावों को मिली मंजूरी नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्य

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को नई गति देने के लिए पहली बार विश्वविद्यालय स्तर पर पांच करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि खर्च की जाएगी। इसके तहत विभिन्न विभागों में शोध कार्यों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद पर करीब दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जबकि शोध परियोजनाओं और प्रस्तावों पर लगभग ढाई करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल को शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कुलपति प्रो. डीएस रावत की पहल पर शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देना और शिक्षकों तथा शोधार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राप्त शोध प्रस्तावों की समीक्षा के बाद 50 से अधिक शिक्षकों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा और अन्य विषयों में नए शोध कार्य किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शोध प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न विभागों में आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे शोधार्थियों को उन्नत तकनीक और संसाधनों का लाभ मिलेगा। उन्हें बाहरी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


