Nainital News: जन्माष्टमी महोत्सव में दही हांडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

Nainital News: नैनीताल में यो पहाड़ फाउंडेशन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया गया। दही हांडी, फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताओं में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और विभिन्न पात्रों की फैंसी ड्रेस में प्रस्तुति दी, जबकि दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही।

Nainital News: जन्माष्टमी महोत्सव में दही हांडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दही हांडी, फैंसी ड्रेस और रंगारंग नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। कार्यक्रम देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने कान्हा, राधा, मीरा और सुदामा के मनमोहक वेश में मंच पर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में युवाओं और बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं, ब्रज की होली और पहाड़ी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही।

इसमें पहला पुरस्कार ताइक्वांडो टीम ने जीता, जबकि द्वितीय पुरस्कार गोल्डन टीम को मिला। अतिथि पुरस्कार डीएसबी और चौथा स्थान आरएसएसवी गर्ल्स टीम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव हेमंत साह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, उपसचिव प्रदीप साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, सुरेश मलकानी, विशाल टम्टा, रिकी भट्ट, यो पहाड़ के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह बिष्ट, सचिव सागर सोनकर, चंद्रकांत जोशी, दीपक पूलस, जितेंद्र मर्तोलिया, नीरज बिष्ट, शिवा सिंह बिष्ट, चेतन मेहरा, अमित, अभिषेक तिवारी, दीपक जोशी, हिमांशु बिष्ट, दीपा बिष्ट, खुशी, विवेक खोलिया, अर्जुन बोहरा, लोकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: जन्माष्टमी महोत्सव में दही हांडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन