ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालजल संस्थान ने 388 उपभोक्ताओं की आरसी काटी

जल संस्थान ने 388 उपभोक्ताओं की आरसी काटी

जल संस्थान की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-2019 की समाप्ति को देखते हुए बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा...

जल संस्थान ने 388 उपभोक्ताओं की आरसी काटी
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 01 Feb 2019 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जल संस्थान की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-2019 की समाप्ति को देखते हुए बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नोटिस आदि भेजने के बाद आरसी काटने की कार्रवाई की जा रही है।

जल संस्थान विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिविजन में अब तक कुल 388 की आरसी काटी जा चुकी है। जिनसे 50.99 लाख रुपये की वसूली की जानी है। इनमें नगरीय क्षेत्र के 233 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 155 उपभोक्ता शामिल हैं। नैनीताल नगर में सर्वाधिक 187, भवाली व भीमताल नगर में 23-23 उपभोक्ताओं की आरसी काटी गई है। जबकि धारी में 55 व ओखलकांडा में 100 की आरसी काटी गई है। भीमताल ग्रामीण, रामगढ़ व बेतालघाट में कोई आरसी नहीं काटी गई है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि डिविजन में वसूली के लिए टीमें बनाई गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें