युवाओं को कराई जाएगी नैना पीक की ट्रैकिंग
नैनीताल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का तीसरा दिन जारी है। आज प्रतिभागियों को नैना पीक की ट्रैकिंग कराई जा रही है। 37 प्रतिभागी विभिन्न राज्यों से शामिल हैं, जिन्हें स्नो व्यू का भ्रमण भी कराया जाएगा।

नैनीताल l मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहाl कार्यक्रम के तहत आज युवाओं को नैना पीक की ट्रैकिंग कराई जाएगीl कुमाऊं विवि केहरमिटेज भवन में युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है.|आज तीसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों को नैना पीक की ट्रैकिंग कराई जा रही है l माय युवा भारत की उप निर्देशिका डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 37 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं l जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, शामिल हैं| इन सभी को नैना पीक की ट्रैकिंग एवं स्नो व्यू का भ्रमण कराया जाएगा।
केएमवीएन की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए स्नोव्यू तक रोपवे की सुविधा निःशुल्क कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



