बेतालघाट में छात्राओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी

Feb 11, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

बेतालघाट में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 'विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस' के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किशोरावस्था के परिवर्तन, मासिक धर्म, गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत जोशी के निर्देशन में हुआ।

बेतालघाट में छात्राओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी

बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में बुधवार को ‘विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, मासिक धर्म, गुड टच बैड टच आदि की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल प्राधिकरण सचिव एवं जज (सीनियर डिविजन) पारुल थपलियाल ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के साथ मिलकर शिविर का आयोजन किया। डॉ. अभिलाषा ने मासिक धर्म की शुरुआत, त्वचा और पसीने में बदलाव और गुड टच बेड टच के बारे बताया।

सचिव पारुल थपलियाल ने कानून की जानकारी दी। एसआई स्नेहा कोरंगा ने यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य रेखा गड़िया, ग्राम प्रधान भावना पडियार, पीएलवी संजय कुमार, सुनील हालसी, चित्रकला, पूजा रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।