वैज्ञानिक एएस किरण कुमार ने कैडेट्स को किया प्रेरित
अंतरिक्ष वैज्ञानिक एएस किरण कुमार का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में स्वागत किया गया। उन्होंने छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलताओं के बारे में बताया और विज्ञान तथा नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को संवाद का अवसर मिला।
नीरज जोशी भवाली। अंतरिक्ष वैज्ञानिक एएस किरण कुमार का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के कैडेट्स एवं स्टाफ को देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक से संवाद करने और प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिला। अपने संबोधन में किरण कुमार ने अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम ने संचार, मौसम विज्ञान, नेविगेशन और पृथ्वी अवलोकन जैसे क्षेत्रों में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने चंद्रयान मिशन और मंगलयान मिशन की सफलता से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


