ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनिगम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करें : गुरुरानी

निगम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करें : गुरुरानी

कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी हित में शासन व निगम प्रबंधन के साथ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया...

निगम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करें : गुरुरानी
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालThu, 02 Jul 2020 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी हित में शासन और निगम प्रबंधन के साथ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस संबंध में महासंघ निगम प्रबंधक को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगें पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

गुरुवार को महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची, वेतन बढ़ोतरी, नियमितीकरण, निगम में चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में विभागीय पदोन्नति, निगम में रिक्त पड़े पदों पर विभागीय पदोन्नति, पदनाम देने समेत 6 सूत्रीय मांगों की प्रबंधन के समक्ष रखा है। चेतावनी दी यदि कर्मचारी हित में निगम ने सार्थक पहल नहीं की तो आगामी 7 जुलाई से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इससे पूर्व समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए 3 जुलाई को समस्त निगम कर्मचारी एक पौधा धरती मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से निगम के टीआरसी आदि को क्वारंटाइन सेंटर न बनाने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें