बगैर हेलमेट चल रहे चालकों पर नहीं पड़ रही पुलिस की नजर
नैनीताल में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस की मौजूदगी में भी कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित चेकिंग और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने जल्द विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। कई वाहन चालक पुलिस की मौजूदगी में भी बिना हेलमेट सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


