Nainital News: ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: फोटो - कृषि उत्पादन के साथ ही 60 परिवारों को मिलेगा लाभ गरमपानी, संवाददाता। खैरना-भुजान से सटे गांव ख्यूशालकोट के तोक सुकोली में शुक्रवार को सोलर पं

Nainital News: ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन

Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। खैरना-भुजान से सटे गांव ख्यूशालकोट के तोक सुकोली में शुक्रवार को सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का शुभारंभ ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने भूमि पूजन कर किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सोलर पंपिंग सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। योजना के पूर्ण होने पर ग्राम सभा के लगभग 60 परिवारों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और करीब 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उप प्रधान किरण आर्य, सरपंच चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, श्याम सिंह, हिमांशु, लाल सिंह, शिवम करायत आदि रहे। सभी ने इस योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि इसके क्रियान्वयन से खेती को नई गति मिलेगी और पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।